Importance of Yoga philosophy of Vivekananda in modern era

लेखक

  • Dr. Deepshikha Namdev Vice Principal, Balaji Institute of Education, Rangbadi, Kota, Rajasthan, India ##default.groups.name.author##

##semicolon##

संस्कृति##common.commaListSeparator## ज्ञान##common.commaListSeparator## राज-योग##common.commaListSeparator## भारतीय परंपरा##common.commaListSeparator## योग

सार

हमारी भारतीय संस्कृति समस्त विद्याओं की जननी है। इस संस्कृति में शायद ही ज्ञान का कोई ऐसा क्षेत्र बचा होगा, जिसका समावेश हमारी संस्कृति में न हुआ हो। यहाँ पर ज्ञान और अनेक गोपनीय विद्याओं की एक ऐसी श्रृंखला देखने को मिलती है, जो शायद ही अन्यत्र कहीं प्राप्त होती होगी। इसी श्रृंखला में योग की भारतीय संस्कृति की एक विशिष्ट परंपरा दिखाई देती है, जो वैदिक परंपरा है। उस पर यदि हम दृष्टिपात करें, तो योगविद्या के बहुत ही गहन और अनिर्वचनीय ज्ञान का वर्णन देखने को मिलता है। हमारी संस्कृति की परंपरा में ऐसे महर्षि, ऋषि-मुनि और विलक्षण प्रतिभाएँ ज्ञान-ऊर्जा का अखंड सागर थीं, जिससे हम आज भी ओत-प्रोत हैं तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं। इस शोधपत्र में हम यह बताने का प्रयास करेंगे कि योग की अनेक धाराओं में स्वामी विवेकानंद का योग आज के आधुनिक युग में समाज के लिए किस प्रकार लाभप्रद है तथा व्यक्तित्व और सर्वांगीण विकास में उसकी क्या भूमिका है। आज की अनेक समस्याओं और कष्टों का कारण कहीं न कहीं मनुष्य स्वयं है। मानव जाति अपनी अव्यवस्थाओं के कारण वैचारिक, मानसिक, आध्यात्मिक, पारिवारिक या सामाजिक स्तर पर अनेक कठिनाइयों का सामना करती है। ये अव्यवस्थाएँ हमारे कष्टों और बंधनों का कारण बनती हैं तथा साधना मार्ग में बड़ी बाधा उत्पन्न करती हैं। स्वयं मानव द्वारा निर्मित इस जाल से किस प्रकार बाहर निकला जाए, इसका स्पष्ट और सरल वर्णन हमें स्वामी विवेकानंद के योग दर्शन से प्राप्त होता है।

##submission.downloads##

प्रकाशित

2023-01-01

अंक

खंड

Articles