Digital Libraries in India: Special Reference to DELNET
Keywords:
NISSAT, DIT, Ministry of Culture (MoC), DELNET, NIC, Digital Library, Electronic LibraryAbstract
“डिजिटल पुस्तकालय” की संकल्पना एक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम पर आधारित पुस्तकालय की अवधारणा से है, जिसमें प्रमुख रूप से पुस्तकालय में संग्रह ग्रंथों तथा कृतियों का स्वरूप इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों तथा उपकरणों के द्वारा पढ़ा जा सकने वाला होता है। इसमें सूचना पथ गमन का आधार कम्प्यूटर, मोबाइल, पामटॉप या अन्य माध्यम हो सकते हैं। एक डिजिटल पुस्तकालय वर्तमान समय की अल्पावधि समय पर चाही गई त्वरित ज्ञान मीमांसा को पूर्ण करने में सक्षम प्रदान करती हैं। डिजिटल पुस्तकालय के वैश्वीकरण से किसी भी पुस्तकालय से घर बैठे सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। पूर्व में जहां उपयोगकर्ताओं को संस्था या सार्वजनिक पुस्तकालय की सेवा के लिए स्थापित पुस्तकालय में अपनी ज्ञानार्जन की सामग्रियों के लिए जाना पड़ता था, वहीं वर्तमान के डिजिटल पुस्तकालय ज्ञानार्जन हेतु सामग्रियों को अपने उपयोगकर्ता तक उनके निवास स्थान या किसी भी जगह, किसी भी समय आवश्यक सहायक माध्यमों के द्वारा पहुंचाना संभव बनाते हैं। डेलनेट द्वारा वर्तमान में ऐसी ही सेवाएं अपने संस्थागत सदस्यों को प्रदान की जा रही हैं। डेलनेट मुख्य रूप से भारत में एक विकासशील पुस्तकालय तंत्र की अवधारणा को पूर्ण करता है। यह भारत के विभिन्न राज्यों में स्थापित अपने संस्थागत सदस्यों के डिजिटल संग्रह विकास हेतु तीव्र गति से कई गुणात्मक प्रभाव रखता है, जिससे डेलनेट के संस्थागत सदस्यों के डिजिटल संग्रह में अविश्वसनीय बढ़ोतरी हुई है।Downloads
Published
2022-10-01
Issue
Section
Articles
License
This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0). Authors retain copyright of their work and grant the journal the right of first publication.
How to Cite
Digital Libraries in India: Special Reference to DELNET. (2022). International Journal of Multidisciplinary Research Configuration, 2(4), 21-42. https://ijomrc.com/journal/index.php/ijomrc/article/view/digital-libraries-india-special-reference-delnet