Economic Partnership Agreement between India and Japan
DOI:
https://doi.org/10.52984/jbssjm79Keywords:
आर्थिक संबंध, एशियाई आर्थिक एकीकरण, आयात, निर्यात, मदेंAbstract
सामान्य शब्दों में, आर्थिक साझेदारी समझौते, वह होते हैं, जिसमें दो या दो से अधिक देश बिना सीमा शुल्क या टैरिफ के, अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय व्यापार को संचालित करते हैं। यह समझौते, विशेष रूप से, एक कमजोर और दूसरी मजबूत अर्थव्यवस्था के बीच होते हैं। आर्थिक साझेदारी समझौते किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देते हैं। यह समझौता एक प्रकार से कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता होता है, जिसमें दोनों देश हस्ताक्षर करके व्यापार को आरंभ करते हैं। एशिया महाद्वीप में स्थित भारत और जापान के बीच एशियाई आर्थिक एकीकरण के लिए सहयोग विकसित हुआ है। भारत और जापान के बीच आर्थिक संबंध 1958 से आर्थिक सहायता के रूप में कायम रहे हैं। भारत में 1990-91 के आर्थिक सुधार कार्यक्रमों के बाद द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में तेजी आई। भारत-जापान आर्थिक साझेदारी समझौते पर 16 फरवरी 2011 को हस्ताक्षर किए गए और यह 1 अगस्त 2011 से लागू हुआ। यह शोध पत्र समझौते, आयात-निर्यात की मदों और सीमा शुल्क या टैरिफ की दरों का अध्ययन करता है।Downloads
Published
2024-04-01
Issue
Section
Articles
License
Copyright (c) 2024 Rajesh Maurya (Author)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0). Authors retain copyright of their work and grant the journal the right of first publication.
How to Cite
Economic Partnership Agreement between India and Japan. (2024). International Journal of Multidisciplinary Research Configuration, 4(2), 19-35. https://doi.org/10.52984/jbssjm79